AIIMS में कराना चाहते हैं अपना इलाज, जानिए कैसे कराएं ऑनलाइन Registration, यह है पूरा प्रोसेस

How to Get an Appointment at AIIMS Delhi: A Quick and Easy Guide 2024: दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देशभर में काफी लोकप्रिय है। देश के इस नामी हॉस्पिटल में बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर हजारों की संख्या में लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं।

AIIMS में कराना चाहते हैं अपना इलाज, जानिए कैसे कराएं ऑनलाइन Registration, यह है पूरा प्रोसेस

How to Get an Appointment at AIIMS Delhi: A Quick and Easy Guide

मरीजों को इलाज कराते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए यहां पर हर तरह की व्यवस्था की गई है। अगर आप भी अपना इलाज एम्स में कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है।

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से एम्स ओपीडी में दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए जानते हैं

जानिए कैसे कराएं ऑनलाइन Registration 2023

एम्स में अपॉइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आपको ORS पोर्टल https://ors.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद AIIMS कैटेगरी में AIIMS दिल्ली के विकल्प का चयन करना है।

यह करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट का विकल्प का चयन करके न्यू अपॉइंटमेंट को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपसे यह पूछा जाएगा कि आप कहां दिखाना चाहते हैं। यहां आपको मेन कैंपेस के ओपीडी में दिखाने के लिए ‘Main Hospital, Rajkumari Amrit Kaur (RAK) Out Patient Department’ के विकल्प का चयन करना है।

AIIMS Registration Online 2023

यह करने के बाद आपको डिपार्टमेंट का चयन करना है। डिपार्टमेंट को सेलेक्ट करने के बाद आपको तारीख का चयन करना होगा। तारीख दर्ज करने के बाद आपको इस पोर्टल पर रजिस्टर या लॉगिन करना है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपको कन्फर्मेशन का मैसेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसे आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉक की मदद से आसानी से पूरा कर सकते हैं।